वार्ड नंबर 67 और 70 में आयोजित बैठकों में भाजपा की मजबूती, संगठन विस्तार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने पर हुई चर्चा
जालंधर ब्रीज: जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मजबूती के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बैठकों का सिलसिला शुरू करते हुए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से सीधा संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

इस अभियान के तहत वार्ड नंबर 67 के इंचार्ज संजय अरोड़ा के निवास स्थान तथा वार्ड नंबर 70 में राजीव के निवास स्थान पर विशेष बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य, विकास और सुरक्षा की दिशा तय करने वाला चुनाव होगा। पंजाब की जनता मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से निराश है और अब प्रदेश में विकास, सुशासन तथा जवाबदेह सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
राठौर ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ संवाद स्थापित कर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2027 में पंजाब में भाजपा एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।
बैठकों में भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, संजीव शर्मा मनी,मयंक व्यास,राजू कश्यप,नरेश शर्मा और नरेश दीवान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब महिला टीम ने सिक्किम को 8 विकेट से हराया
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल,भारत और मलेशिया ने तीन-तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की
पंजाब के लिए गर्व का पल: ईशान सूद और अर्जुन राजपूत का भारत की अंडर-19 टीम में चयन