जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज विभिन्न विभागों और पंजाब ट्रेडर्स कमीशन के प्रतिनिधियों के साथ व्यापारियों को पेश मुश्किलों व शिकायतों का निर्धारित समय में हल करके उन्हें राहत पहुंचाने के लिए समीक्षा बैठक की।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन व्यापारियों की हर तरह की मुश्किलों व समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि विभिन्न व्यापारियों से सीधा संपर्क कायम करके उन्हें पेश समस्याओं व शिकायतों का निर्धारित समय में पारदर्शी ढंग से हल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत की कि व्यापारी वर्ग की शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की अनदेखी या बेवजह देरी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर व कमीशन के जिला व हलका स्तर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने सभी संबंधित विभागों को हिदायत की कि www.punjabdisewa.com पोर्टल पर लगातार निगरानी रखी जाए और पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि व्यापारियों व दुकानदारों को अपने व्यापार व कारोबार के लिए और बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर द्वारा बैठक के दौरान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और विभिन्न विभागों द्वारा उनके हल के लिए की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा ट्रेडर्स कमीशन के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही है, जिनका उदेश्य व्यापारियों की मुश्किलों का उपयुक्त व समयबद्ध हल सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समय पर हल करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है।
इस मौके पर पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार व्यापारियों को पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पी.एस.टी.सी. पोर्टल व्यापारियों की समस्याओं के तुरंत हल के लिए प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि ट्रेडर्स कमीशन व्यापारियों की मुश्किलों के हल के लिए प्रशासन व व्यापारियों के बीच एक पुल के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत की कि पोर्टल पर प्राप्त हर शिकायत का निपटारा समयबद्ध ढंग से किया जाए ताकि व्यापारियों को व्यापार के लिए और बेहतर माहौल मुहैया करवाया जा सके।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमरिंदर कौर और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमरजीत बैंस, विभिन्न विभागों के अधिकारी और ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य हरिंदरपाल सिंह मनोचा व इंद्रवंश सिंह चड्डा के अलावा कमीशन के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध इलाज के बारे में डिस्प्ले बोर्ड लगाने को सुनिश्चित किया जाए-मोहिंदर भगत
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा आधुनिक विज्ञान की नैतिकता, प्रभाव और पत्रकारिता विषय पर सेमिनार का आयोजन
पंजाब में चीनी की कोई कमी नहीं, सरकार ने स्टॉक और आपूर्ति पर निरंतर नजर रखी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान