August 17, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

किशनपुरा में दो गुटों के विवाद में मकान मालिक पर हमला,धारदार हथियारों और कांच की बोतलों से किया वार

Share news

जालंधर ब्रीज: (शिवम)  किशनपुरा इलाके में दो गुटों के बीच हुए विवाद को शांत करवाने के लिए बीच-बचाव करने गए मकान मालिक पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। इस हमले में मकान मालिक काफी घायल हो गए।

आरोप है कि हमलावर दोबारा मौके पर पहुंचे और दातर, कृपाणों तथा कांच की बोतलों से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित के वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि की जा रही है।


Share news