जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर को पार्टी संगठन द्वारा अमृतसर शहर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर भाजपा नेताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। इसी कड़ी में आज वरुण नागपाल अपनी पूरी टीम के साथ राकेश राठौर जी के निवास स्थान पर पहुँचे और उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सन्नी शर्मा, राजन शर्मा , मनी कुमार और नितिन भ्रोल पहले से ही उपस्थित थे।
वरुण नागपाल ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर वरुण नागपाल ने कहा, “राकेश राठौर का लंबा राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति उनका समर्पण जगजाहिर है। उन्हें अमृतसर शहर का प्रभारी बनाए जाने से पार्टी संगठन को बेहद मजबूती मिलेगी। उनके कुशल नेतृत्व में अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी का आधार और अधिक मजबूत होगा। राकेश राठौर की बेदाग और स्वच्छ छवि के कारण कार्यकर्ता हमेशा पूरे जोश के साथ काम करते हैं।”
राकेश राठौर ने वरुण नागपाल और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जन-कल्याणकारी सोच को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान देंगे।
ये सभी रहे मुख्य रूप से उपस्थित:
बधाई देने पहुँची टीम में मुख्य रूप से वरुण नागपाल के साथ आशु वर्मा, सुरेश खुराना, सौरव शर्मा, अभी सहदेव, जसप्रीत सिंह, शंगू, सागर और सुरजीत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू