July 24, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब राज्य सफाई आयोग के हस्तक्षेप के बाद डी.एस.पी. बरनाला निलंबित

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य सफाई आयोग के हस्तक्षेप के बाद आज पंजाब सरकार द्वारा धरने के दौरान बरनाला में गत दिनों सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करने वाले डी.एस.पी. सतवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य सफाई आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने बताया कि आयोग द्वारा बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा था।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एस.एच.ओ. बरनाला का भी स्थानांतरण कर दिया गया है।

चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।


Share news