जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के सचिव एवं मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम देश की जनता द्वारा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर लगाया गया भरोसे की मुहर है।
उन्होंने कहा कि इस शानदार सफलता का श्रेय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, पारदर्शी शासन और मजबूत निर्णय क्षमता को जाता है। अमित भाटिया ने कहा कि आज देश की जनता जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और स्थिरता को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का परिणाम है, और पार्टी आगे भी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ देश की सेवा करती रहेगी।

More Stories
HBCH संगरूर ने रेडियोथेरेपी सेवाओं को किया अपडेट, इलाज के लिए प्रतीक्षा समय में भारी कमी
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में इंस्पेक्टर एवं जूनियर ऑडिटर को किया काबू
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड गबन मामले में सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार