जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसदों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामना देश की राजनीति में बड़ा और सकारात्मक संदेश है।
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि यह कदम स्पष्ट करता है कि भाजपा की राष्ट्रहित, विकास और सुशासन की नीतियों पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और निर्णायक नेतृत्व से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा विकास की गति और तेज होगी।

More Stories
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया