जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और राष्ट्रहित की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक द्वारा भारतीय जनता पार्टी का दामन थामना यह स्पष्ट करता है कि देश की राजनीति अब सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा ने कहा कि यह फैसला मोदी सरकार की पारदर्शी कार्यशैली, निर्णायक नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकास, राष्ट्रहित और युवा सशक्तिकरण के एजेंडे पर मजबूती से काम कर रही है, इसलिए विभिन्न दलों के जिम्मेदार नेता भी भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया