जालंधर ब्रीज: भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, राघव चड्ढा और संदीप पाठक के भाजपा परिवार में शामिल होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकासोन्मुख नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर इन नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।
सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रहित सर्वोपरि की विचारधारा और मजबूत नेतृत्व पर देशभर में विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नेताओं के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और विकास की राजनीति को और गति मिलेगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित