जालंधर ब्रीज: केंद्रीय माल और सेवा कर (CGST) आयुक्तालय, फरीदाबाद द्वारा स्वच्छोत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 30 सितम्बर 2025 को सेक्टर-21, फरीदाबाद में लोटस ज्ञान गंगा द्वारा फुटपाथ पर संचालित छोटे बच्चों के विद्यालय परिसर के आसपास एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर आयुक्त महोदय श्री रेयाज़ अहमद ने बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी किट भी वितरित की। यह स्वच्छता अभियान पिछले दो दिनों से लगातार चल रहा था, जिसके अंतर्गत पूरे क्षेत्र की सफाई की गई।इसके अलावा क्षेत्र में कूड़ेदान भी लगाए गए ।
कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त श्री आदित्य सिंह यादव, संयुक्त आयुक्त श्रीमती रूबल सरोहा, समस्त सहायक आयुक्त तथा मुख्यालय का स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहा।
यह स्वच्छोत्सव अभियान स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सरकारी कार्यालय सामुदायिक सेवा, श्रमदान, स्वच्छता जागरूकता तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई जैसी गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए
सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी तथा एक अन्य हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार
सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू