जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान राज्य में हाल ही में आई बाढ़ में अपनी जान गंवाने वाले 59 नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सत्र की शुरुआत में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और सभी सदस्यों ने अन्य दिवंगत आत्माओं को भी श्रद्धांजलि दी गई। इनमें पंजाब के पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टौहड़ा, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल शहीद भानु प्रताप सिंह मनकोटिया, ए.एल.डी. शहीद दलजीत सिंह, लांस नायक शहीद रिंकू सिंह, शहीद प्रितपाल सिंह और सिपाही शहीद हरमिंदर सिंह, अभिनेता एवं कॉमेडियन जसविंदर सिंह भल्ला, संगीतकार चरणजीत आहूजा, तथा विधायक अश्वनी शर्मा के भाई राम प्रसाद शर्मा के निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त किया गया।

More Stories
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह
जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता जी की रस्म क्रिया 6 जुलाई को श्री देवी तालाब मंदिर में