जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जालंधर के नज़दीक स्थित गांव जैतेवाली में संत कृष्ण नाथ चहेड़ू और दलित समुदाय के प्रति अपशब्द बोलने के मामले में एस.एस.पी. जालंधर से रिपोर्ट तलब की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामला आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी के ध्यान में एक अखबार के माध्यम से आया था। इसका सू मोटो नोटिस लेते हुए एस.एस.पी. जालंधर को इस मामले में 25 सितंबर, 2025 को संबंधित उप कप्तान पुलिस के माध्यम से रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए हैं।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत