जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार का रक्षा बंपर देश भर में कईयों के लिए आशाओं की किरण बन गया है। पंजाब राज्य लाटरीज़ विभाग की बंपर योजनाएँ रातों-रात करोड़पति बनने का सुनहरी मौका प्रदान करती हैं। पंजाब राज्य लाटरीज़ विभाग की तरफ से राखी बंपर -2020 लांच किया गया है, जिसको मार्केट में भरपूर समर्थन मिल रहा है।लाटरीज़ विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राखी बंपर-2020 का पहला इनाम 1.5 करोड़ रुपए है, जो सिफऱ् बिकी टिकटों में से ही दिया जायेगा।
दूसरा इनाम 10 लाख रुपए है और यह पाँच विजेताओं (प्रति विजेता 10 लाख) को मिलेगा। तीसरा इनाम 2.5 लाख रुपए है, जो 20 विजेताओं (प्रति विजेता 2.5 लाख) को मिलेगा। इनके अलावा, राखी बंपर -2020 में और भी कई आकर्षक इनाम हैं।प्रवक्ता ने बताया कि राखी बंपर की टिकट की कीमत 250 रुपए है और इसका ड्रा 20 अगस्त, 2020 को निकाला जायेगा।
उन्होंने आगे बताया कि पंजाब राज्य लाटरीज़ विभाग की बंपर स्कीमें पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग वाली ड्रा प्रणाली के कारण केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। प्रवक्ता ने टिकट खरीददारों से अपील की है कि टिकट खरीदने से पहले टिकट पर पंजाब सरकार के लॉगो ज़रूर देख लें।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति एवं अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की,आमजन से उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील
खेल हब के रूप में उभर रहा है पंजाब; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी
अमृतसर पुलिस ने 3.07 करोड़ रुपये मूल्य के 1,210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे