जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को 4 सिख लाईट इनफैंटरी यूनिट के सिपाहियों सतविन्दर सिंह और लखवीर सिंह के एक -एक पारिवारिक मैंबर को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया देने का ऐलान किया। इन दोनों सिपाहियों ने अपना फज़ऱ् निभाते हुए 22 जुलाई, 2020 को शहादत दी थी।
मुख्यमंत्री ने इन बहादुर फौजियों की शहादत को सलाम करते हुए इनके परिवारों के साथ हमदर्दी का प्रगटावा किया। यह दोनों सिपाही चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के नज़दीक 22 जुलाई को गश्त कर रही टुकड़ी का हिस्सा थे।
बेहद ऊँचाई पर बहते एक तेज़ रफ़्तार के साथ ही पर बने लकड़ी के पुल को पार करते समय यह दोनों नीचे गिर पड़े और एक दूसरे को बचाते हुए पानी के तेज़ बहाव में बह गए। सिपाही सतविन्दर सिंह की मृतक देह का पता लाने के लिए तलाश अभी जारी है जबकि सिपाही लखवीर सिंह की मृतक देह आज मिल गई।
सिपाही लखवीर सिंह मोगा जिले की बाघा पुराना तहसील के गाँव डेमरू खुर्द के निवासी थे और अपने पीछे अपनी पत्नी नमदीप कौर छोड़ गए हैं। सिपाही सतविन्दर सिंह बरनाला जिले के गाँव कुतना के रहने वाले थे और अपने पीछे अपने माता-पिता छोड़ गए हैं।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया