जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए जारी जंग ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 145वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 400 स्थानों पर छापेमारी की और राज्य भर में 60 एफआईआर दर्ज करने के उपरांत 85 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया। इसके साथ 145 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 23,237 हो गई है।
बताने योग्य है कि इस छापेमारी स्वरूप नशा तस्करों के कब्ज़े में से 1.6 किलो हेरोइन, 1 किलो अफ़ीम, 8.09 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।
यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया।
ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।
स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 80 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 431 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की है।
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति-इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर आज 64 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।

More Stories
जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को बढ़ावा और वैश्विक स्तर के आयोजन पंजाब को भारत के खेल पावरहाउस के रूप में स्थापित कर रहे है : मोहिंदर भगत
पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 200 पहुंची
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को पी.एच.डी. की डिग्री पूरी होने पर बधाई