जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने आज पंजाब विधानसभा सचिवालय में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और विधायक बुद्ध राम की उपस्थिति में नव-निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को शपथ दिलाई। स्पीकर ने संजीव अरोड़ा को पंजाब विधानसभा का साहित्य और एक आई-पैड भेंट स्वरूप दिया।
संजीव अरोड़ा ने शपथ ली कि वे भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे, भारत की संप्रभुता और अखंडता बनाए रखेंगे तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। संजीव अरोड़ा ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन लेंगे और अपने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।
स्पीकर ने इस बात पर जोर दिया कि हमारी सरकार ने सदन की सारी कार्यवाहियों का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया है ताकि सदन में पारदर्शिता बनी रहे। जबकि पिछली सरकारों ने कार्यवाहियों को गुप्त रखा ताकि लोग उनके कार्यों के बारे में जान न सकें।
स्पीकर ने विधायक संजीव अरोड़ा को शुभकामनाएं दीं और शपथ ग्रहण समारोह में आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।
स्पीकर और उनके पारिवारिक सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व पंजाब विधानसभा परिसर में पौधारोपण भी किया।

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल