जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘ अभियान के तहत, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को निशाना बनाकर एक विशेष कासो अभियान चलाया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह कार्रवाई संबंधित ए.सी.पी की निगरानी में संबंधित थानों की टीमों द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जालंधर में ड्रग हाट-स्पाट पर की छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि संदिग्धों के घरों और आस-पास के परिसरों की गहन तलाशी ली गई।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप थाना डिवीजन नंबर 7, 8 और रामा मंडी में 3 एफआईआर दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जब्त मादक पदार्थों में 155 नशीली गोलियां और 5.30 ग्राम हेरोइन शामिल है। इसके अलावा, एक नशे के आदि को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य जालंधर को नशा मुक्त बनाना है और इस तरह की कार्रवाई नशे के नेटवर्क को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशे के खात्मे के लिए इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित