
जालंधर ब्रीज: डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) ने ओंकार सिंह बराड़ डी.एस.पी.शाहकोट को कोमेंडेशन डिस्क प्रदान की है।
डी.एस.पी. बराड़ को यह पुरस्कार शाहकोट क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, जांच के मानकों में सुधार लाने तथा नशा विरोधी अभियानों का नेतृत्व करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख ने जिला मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान डी.एस.पी. बराड़ को डी.जी.पी. कोमेंडेशन डिस्क भेंट की।
इस दौरान बोलते हुए एस.एस.पी. खख ने इस बात पर जोर दिया कि डी.जी.पी. पंजाब द्वारा इस तरह की मान्यता जालंधर ग्रामीण पुलिस में अधिकारियों द्वारा स्थापित उच्च मानकों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह प्रशंसा पुलिस बल को अपराध और नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में अपने प्रयासों को और तेज करने के लिए प्रेरित करेगी।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डी.एस.पी. बराड़ ने डी.जी.पी. पंजाब, श्री गौरव यादव, आई.पी.एस., और एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख का धन्यवाद किया।
उन्होंने अधिक समर्पण के साथ सेवा जारी रखने तथा पंजाब पुलिस नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को कायम रखने का वादा किया।
More Stories
15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सफाई इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू
बाजवा ने पीडीसी में गैर-पंजाबियों की नियुक्ति के लिए आप सरकार की आलोचना की
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीसी और पुलिस आयुक्त को मतदान से 72, 48 और 24 घंटे पहले अतिरिक्त सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए