जालंधर ब्रीज: पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने नगर निगम मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और पार्टी पदाधिकारियों के साथ श्री गुरु रविदास धाम का दौरा किया और वहां नतमस्तक हुए ।
मोहिंदर भगत ने आप मेयर विनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना, हलका प्रभारी जालंधर कैंट राजविंदर कौर थियाडा, जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, सेठ सतपाल, उपाध्यक्ष पवन हंस और सौरभ सेठ से मुलाकात की उन्होंने जालंधर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम में माथा टेका।
इस दौरान मंदिर की प्रबंध समिति ने सभी को सम्मानित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जालंधर में पहली बार आम आदमी पार्टी द्वार ‘हाउस’ बनाया है और यह सब भगवान के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि परमात्मा का आशीर्वाद लिया है, ताकि एकता के साथ अपने महानगर को स्वच्छ शहर बनाया जा सकें। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर नगर निगम को शहर को एक विकसित शहर बनाने और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए विशेष निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हम इन आदेशों के अनुसार काम करेंगे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित