जालंधर ब्रीज: पीएसपीसीएल के कर्मचारियों के पैंशन मामलों को सुलझाने के लिए जालंधर के शक्ति सदन में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पेंशन मामलों के साथ-साथ कर्मचारियों की शिकायतों की भी समीक्षा की गई। यह बैठक पीएसपीसीएल के सीएमडी द्वारा आयोजित की गई थी। इंजी: बलदेव सिंह सरन व इंजी: जसवीर सिंह की देखरेख में हुई इस मीटिंग में इंजी: सुखविंदर सिंह ने पैंशन संबंधी 65 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
इसके अलावा जून 2025 के मध्य में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन संबंधी समस्याओं पर भी विचार किया गया, ताकि उन कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति और लाभ समय पर मिल सकें। इस दौरान 01 जनवरी 2025 से जून 2025 तक जालंधर जोन के अंतर्गत लगभग 150 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन मामले तैयार किए गए, ताकि सेवानिवृत्ति के दौरान उन्हें किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
इस दौरान ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की गई व इन शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सलिल धीर, सहायक प्रबंधक, आईआर, अधीक्षक जसमीत कौर, वरिष्ठ सहायक गुरकीरत कौर, संजीव कुमार, अमित शर्मा, मीना माही, मनप्रीत सिंह थिंड आदि उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित