जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज अमृतसर जिले के राजस्व हल्का चोगावा में तैनात पटवारी हरसिमरतजीत सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर की तहसील लोपोके के गांव कोहाला निवासी सरमेल सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि आरोपी ने 2019-2020 की जमाबंदी में जानबूझकर की गई गड़बड़ी को सुधारने के लिए उससे 20,000 रुपये रिश्वत मांगी थी।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित