जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के असामयिक और दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिनका बीती रात निधन हो गया।
मुख्यमंत्री आज यहां विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने गोगी को मेहनती, समर्पित और प्रतिबद्ध साथी बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है और आम आदमी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, क्योंकि गोगी पार्टी के समर्पित सिपाही थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गोगी ने लोगों, खासकर अपने हलके के लोगों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गोगी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने ‘आप’ और लोगों के दिलों में एक बड़ी रिक्तता छोड़ दी है। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने गोगी की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और उनके परिवार के सदस्यों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दें।

More Stories
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया
पंजाब पुलिस द्वारा एल.पी.यू. में हुई हिंसा की वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से की जा रही जांच : डी.जी.पी. गौरव यादव
पंजाब पुलिस ने एलपीयू के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला, स्टूडेंट्स के साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया: बलतेज पन्नू