जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज रिश्वत के दो विभिन्न मामलों में ए.एस.आई और क्लर्क को रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि स्पैशल एक्साइज़ सेल फिऱोज़पुर में तैनात ए.एस.आई गुरनाम सिंह को शिकायतकर्ता गुरमेज सिंह निवासी गाँव सवाय राय उताड़, जि़ला फिऱोज़पुर की शिकायत पर 5500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हत्थों पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि नाजायज शराब सम्बन्धी उसके विरुद्ध केस न दर्ज करने के बदले उक्त ए.एस.आई द्वारा 10,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 7500 रुपए में तय हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी तरफ से 2000 रुपए पहली किश्त के तौर पर उक्त ए.एस.आई को अदा किये जा चुके हैं। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किस्त के 5500 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया।
इसी तरह रिश्वत के एक अन्य मामले में पी.एस.पी.सी.एल जैतो, फरीदकोट में तैनात खपतकार क्लर्क बलविन्दर सिंह को 2000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त क्लर्क को शिकायतकर्ता बलदेव सिंह निवासी सादा पत्ती, जि़ला फरीदकोट की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उक्त क्लर्क की तरफ से उसका ट्यूबवैल शिफ्ट करने में मदद करने के बदले 2000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि दोनों दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमे दर्ज करके अगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन