सेना कमांडर ने पूर्व सैनिकों के प्रति सहयोग व समर्थन की प्रतिबद्धता जताई
जालंधर ब्रीज: पश्चिमी कमांड ने चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में वेटरन्स आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें ट्राईसिटी – चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला से 500 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वेटरन्स को भारतीय सेना की पहलों के बारे में अपडेट करना और उनकी समस्याओं के लिए वन -स्टॉप समाधान प्रदान करना था। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने वेटरन्स की लंबित समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर, पश्चिमी कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने वेटरन्स से संवाद किया और भारतीय सेना की ओर से देश की सेवा में उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने वेटरन्स और सेवारत फ्रैटर्निटी के लिए पश्चिमी कमांड की पूरी तरह समर्थन की वचनबद्धता जताई । सेना कमांडर ने विशेष रूप से स्वास्थ्य और कल्याण के संबंध में वेटरन्स की चुनौतियों का समाधान करने के प्रयासों का आश्वासन दिया।
सेना कमांडर ने सेवानिवृत्ति के बाद नागरिक समाज में वेटरन्स के योगदान की प्रशंसा की, जिससे सशस्त्र बलों की छवि बढ़ी और विकास में तेजी आई। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे सैन्य पहलों के लिए दूत बन कर अपने-अपने समुदायों में इनका संदेश पहुंचाएं। पश्चिमी कमांड का यह आउटरीच कार्यक्रम वेटरन्स का सहयोग करने और समुदाय और सामाजिक भावना को बढ़ावा देने के लिए कमांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


More Stories
जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को बढ़ावा और वैश्विक स्तर के आयोजन पंजाब को भारत के खेल पावरहाउस के रूप में स्थापित कर रहे है : मोहिंदर भगत
पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 200 पहुंची
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को पी.एच.डी. की डिग्री पूरी होने पर बधाई