
जालंधर ब्रीज: पंजाब के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों को आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
यहां राजभवन में साधारण शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।
आज शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडियां (विधायक साहनेवाल), बरिंदर कुमार गोयल (विधायक लहरा), तरुणप्रीत सिंह सौंद (विधायक खन्ना), डॉ. रवजोत सिंह (विधायक शामचौरासी) और महिंदर भगत (विधायक जालंधर पश्चिमी) शामिल हैं।
इस मौके पर उपस्थित प्रमुख हस्तियों में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक, हरभजन सिंह ई.टी.ओ और कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल थे।
इस मौके पर कई विधायक, पार्टी नेता, सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और नए मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।
More Stories
अधिवक्ता लखविंदर सिंह की हत्या पर भाजपा लीगल सेल का फूटा गुस्सा, आरोपियों को जल्द सजा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग: एन के वर्मा
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया