जालंधर ब्रीज: 114 रैपिड एक्शन फोर्स, जालंधर ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व अश्विनी कुमार झा कमाण्डेंट ने किया। पदयात्रा की शुरूआत कैम्प परिसर से लिधरां एवं सुरानुस्सी गांव से होते हुए सम्मपन हुई।
पदयात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों को तिरंगा वितरित किया गया और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदो को भी याद किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को देशभक्ति की भावना से अवगत करवाया गया और तिरंगे के महत्व को भी समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने बडी संख्या में भाग लिया।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया