जालंधर ब्रीज: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में चल रहे भ्रष्टाचार निरोधक अभियान के अंतर्गत नगर पारी नाभा के अधिकारियों और एक ठेकेदार के खिलाफ, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (पीएमएसएवाई) के अंतर्गत प्राप्त हुए 1,84,45,551 रुपए के फंडों का दुरुपयोग करने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान विजिलेंस ने पाया कि वर्ष 2018 में नगर परिषद नाभा को हाउस फॉर ऑल स्कीम (पीएमएसएवाई) के तहत फंड प्राप्त हुए थे, तिथि 01.11.2018 से 06.11.2018 तक 6 दिन के अंदर विकास कार्यों के फर्जी बिल तैयार कर 1,84,45,551 रुपए का गबन कर लिया।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह भी देखने में आया कि उक्त राशि से कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया, बल्कि अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर इस योजना के तहत जरूरतमंदों के लिए घर बनाने के बजाय कार्यों को विकास कार्य के रूप में दिखाकर फंडों का गबन किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर विजिलेंस ने एफआईआर नं. 32, तिथि 18.7.2024 को आई.पी.सी. की धारा 406, 420, 409, 465, 467, 468, 471, 120-बी और धारा 13 (1) (ए) सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (2) के तहत पुलिस स्टेशन पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है ओर इस संबंध में जांच जारी है।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार 2.0′; जालंधर देहाती पुलिस ने अवैध हथियारों समेत तीन को गिरफ्तार किया
पंजाब सरकार ने नौजवानों को नशों से दूर रखने के उद्देश्य से खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए पंजाब क्रिकेट लीग को दी मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंदन ग्रेवाल ने नगर निगम जालंधर कम्प्लैक्स में बाबा साहिब डा.भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा का किया उद्घाटन