जालंधर ब्रीज:(नीरज) वार्ड न. 76 के कांग्रेसी पार्षद लखवीर सिंह बाजवा द्वारा गंदे पानी की समस्या को लेकर अपने वार्ड के लोगो के साथ नगर निगम में धरना दिया गया । वार्ड न. 76 के पार्षद ने बताया कि सीवरेज का पानी सीवरेज मेनहोल से बाहर आ रहा है जो कि पीने वाले पानी में मिक्स हो रहा है जिस कारण लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुब्ह शाम रोड़ पर 3 फुट गंदा पानी खड़ा हो जाता है इस के इलावा साथ लगते इलाके पंनू विहार, राजन नगर, अनुप नगर में भी गंदा पानी खड़ा रहता है। देखा जाए इन महीनों में पहले से ही करोना का कहर चल रहा है उपर से यह मुसीबत के साथ लोगो को गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड रहा है। इलाका निवासीयों द्वारा कई बार शिकायत करने पर भी कोई असर नहीं हो रहा है। इस दौरान नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर हरचरण सिंह ने निवासीयों ओर माजूदा पार्षद को भरोसा दिलाया कि दो दिन में यह मसला हल हो जायेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल