June 18, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

हार के डर से भगवंत मान ने अपने परिवार और पूरी कैबिनेट के साथ जालंधर में डेरा डाला: बाजवा

Share news

जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मनाने के लिए अपने परिवार और कैबिनेट के साथ जालंधर में डेरा डाले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आप सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में अच्छा प्रदर्शन किया होता तो उसे जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को समझाने के लिए इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। बाजवा ने कहा कि इससे साबित होता है कि आप सरकार राज्य में काम करने और अपनी वादों को पूरा करने में बुरी तरह विफल रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने कहा कि आप सरकार ने समाज के सभी वर्गों को नीचा दिखाया है। नतीजतन उसे लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में आप सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी थी। पार्टी के चार कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. बलबीर सिंह और कुलदीप सिंह धालीवाल चुनाव हार गए। अब जालंधर के मतदाता आप को एक और शर्मनाक हार देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि आप सरकार लाखों युवाओं को रोजगार देने के झूठे दावे कर रही है। वास्तव में, बेरोजगार युवाओं को लगभग हर दिन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते देखा जा सकता है। इसी तरह आम आदमी पार्टी किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही। बाजवा ने कहा कि बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं में फसल बर्बाद होने के बाद ज्यादातर किसानों को मुआवजे के रूप में एक पैसा नहीं मिला।

कादीआं से विधायक बाजवा ने कहा कि आप सरकार के दौरान धन के दुरुपयोग के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है। पंजाब का बकाया कर्ज इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 3.74 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

ऐसे में क्या इस सरकार को बुद्धिमान सरकार कहा जा सकता है? बाजवा ने कहा, ”मुझे संदेह है।


Share news