जालंधर ब्रीज:भाजपा ने आज पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर घर-घर मे महासंपर्क अभियान चलाया। जिसके तहत प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने अपने घरेलू बूथ न:91 दीनदयाल उपाध्याय नगर में महासंपर्क अभियान चलाया जिसके तहत स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय नगर में राकेश राठौर घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में लोगों से वोट करके मोदी जी के हाथ मजबूत कर जालंधर शहर को पूरे देश के विकास की विस्तार के साथ चलाने के लिए प्रेरित किया आज मुकेश राठौर ने सभी मोहल्ला निवासियों से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा सुशील रिंकू के पक्ष में मतदान कर उन्हें जालंधर का लोकसभा सांसद बनाएं जिसमे मुख्य रूप से भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला सचिव अमित भाटिया, लकी वर्मा,भरत मल्होत्रा, अनिरुद्ध धीर,पीयूष भगत,हेमंत ढल्ल,सुनील शर्मा,राहुल पब्बी,कुणाल गोस्वामी मंगा पहलवान,नितिन बहरोल,यजीत हुरिया,राजन शर्मा,हेमंत पाठक, उपस्थित थे।





More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित