जालंधर ब्रीज: अंबाला कैंट के खडगा स्पोर्टस स्टेडियम में कर्नल भगवान सिंह बिश्ट, सेना मेडल, निदेशक भर्ती अंबाला कैंट के मार्गदर्शन में अग्निवीर पुरुष एवं महिला अभियर्थियों की भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण, फिज़िकल एवं मेडिकल, 01 नवंबर से जारी है। इसमें अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला जिलों एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभियर्थियों के लिए 07 नवंबर, 2023 तक भर्ती कार्यक्रम किया गया। महिला अभियर्थियों के लिए 08 नवंबर 2023 से अग्निवीर महिला (मिलिटरी पुलिस) में भर्ती शुरु हुई, जो कि आज समाप्त हो गई है। इन रैलियों में सभी पुरुष एवं महिला अभियर्थियों ने उत्साह से भाग लिया। सभी अभियर्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए मेजर जनरल के. पी. सिंह, विशिष्ट सेवा मैडल, अपर महानिदेशक भर्ती, अम्बाला एवं ब्रिगेडियर साजेश बाबू पी जी. उप महानिदेशक, भर्ती, अम्बाला ने रैली स्थल पर समय समय पर मौजूद रहे।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित