जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं और जहां-जहां भी कमी नजर आ रही है, उसे दूर किया जा रहा है। वे वार्ड नंबर 23 में 2.71 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डगाना रोड से टिब्बा साहिब को जाने वाली इस सडक़ से वार्ड नंबर 23 व वार्ड नंबर 25 दोनों को ही लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सडक़ का निर्माण करवा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर पार्षद मनमीत कौर, हरमंगत सिंह, सतवंत सिंह सियाण व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान