जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने लुधियाना के एक ट्रैवल एजेंट के सहयोगी को सुखदीप कौर गिल निवासी न्यू सोढी नगर, मोगा से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सुखदीप कौर गिल ने आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.), विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना से सम्पर्क कर शिकायत दर्ज करवाई कि मुलजि़म ट्रैवल एजेंट कमल गोयल, जिसका दफ़्तर ट्रैवल क्लब के पासपोर्ट सेवा केंद्र लुधियाना के नज़दीक स्थित है, ने उसकी बेटियों के नाम ठीक करने और पासपोर्ट रीन्यू करने के बदले उससे 20,000 रुपए की रिश्वत माँगी थी।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर ट्रैवल एजेंट कमल गोयल के सहयोगी सोनू शाह को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया, जबकि एजेंट कमल गोयल मौके से फऱार हो गया।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी ट्रैवल एजेंट कमल गोयल और उसके सहयोगी सोनू शाह के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 7-ए के अंतर्गत थाना आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.), पंजाब विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना में तारीख़ 28-08-2023 को एफ.आई.आर नं. 13 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया