जालंधर ब्रीज: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने दसूहा के गांव आलमपुर दाना मंडी में बाबा मक्खन शाह लुबाणा ‘गुरु लाधो रे’ दिवस संबंधी करवाए गए विशाल कीर्तन दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर विधायक दसूहा एडवोकेट कर्मबीर सिंह घुम्मण, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, हलका इंचार्ज मुकेरियां प्रो. गुरध्यान सिंह मुल्तानी के अलावा अन्य गणमान्यों ने भी हाजिरी लगाई।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने इस मौके पर कहा कि हमें अपने गुरु साहिबान व अन्य महान शख्सियतों की ओर से बताए गए रास्ते पर चलने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि बाबा मक्खन शाह लुबाणा वह महान शख्सियत थे, जिन्होंने मानवता को सच्चे गुरु के दर्शन करवाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नौजवान पीढ़ी को अपने धर्म व विरासत से जोड़े रखने के लिए अहम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी महान शख्सियतों के दिन जरुर मनाने चाहिए ताकि आने वाली पीढिय़ों को इस संबंधी जानकारी मिल सके।
इस मौके पर विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मण, ब्लाक अध्यक्ष दिलबाग सिंह गोरसियां के अलावा अन्य गणमान्यों ने संबोधित किया। इस दौरान अलग-अलग रागी व ढाडी जत्थों ने संगतों को कीर्तन व ढाडी वारों के माध्यम से गुरु चरणों के साथ जोड़ा, जिनमें बाबा हरभजन सिंह सोतला वाले, सोई ब्रदर्स मेहता का जत्था, ढाडी जत्था सरुप सिंह खडियाना आदि शामिल थे।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा