जालंधर ब्रीज: केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय क्रo 2 जालंधर छावनी में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का उद्घाटन मुख्यातिथि सरदार प्रेम सिंह सेवानिवृत्त डी.एस. ओ. और पूर्व सर्वश्रेष्ठ गायक पंजाबी यूनिवर्सिटी एवं विशिष्ट अतिथि विजय कुमार शर्मा पूर्व मिस्टर इंडिया और सेवानिवृत्त खेल शिक्षक ने किया।

प्रेम सिंह ने राष्ट्रीय एकता पर्व को देश की संस्कृति का संरक्षण का माध्यम बताते हुए प्रतिभागियों को गायन के गुर भी बताए। प्राचार्य रविंदर कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कला और संगीत को अनेकता में एकता का प्रतीक बताया। राष्ट्रीय एकता पर्व में पंजाब को आंध्र प्रदेश की संस्कृति की थीम दी गई है । पहले दिन समूह नृत्य, एकल नृत्य, शास्त्रीय और लोक, वाद्य प्रदर्शन, विजुवल आर्ट टू डी व थ्री डी, इंडिजीनियस टॉय और गेम्स, एकल अभिनय में 9 स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करके अपनी प्रतुतियों से सबका मन मोह लिया। यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा।


More Stories
आंखों की रोशनी लौटी, चेहरे खिले – 29 बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल
मेहर चंद पॉलिटेक्निक में 25 से 27 फरवरी तक निट्टर का तीन दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स
जस्टिस मीनाक्षी आई. मेहता ने केंद्रीय जेल व ऑब्ज़र्वेशन होम का किया निरीक्षण