जालंधर ब्रीज:पंजाब वक्फ बोर्ड ने राज्य में मस्जिदों/मदरसों और कब्रिस्तानों के विकास के लिए 2.60 करोड़ रुपये जारी किए है।पंजाब वक्फ बोर्ड प्रशासक एम.एफ. फारूकी (आई.पी.एस.) ए.डी.जी.पी. ने कहा कि इस फंड से पुराने रूके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने मुस्लिम समुदाय की यह मांगे लंबे समय से पूरी की जा रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि बोर्ड मुस्लिम समुदाय के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास कर रहा है जिसके अधीन शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
जारी रकम में जिला मलेरकोटला-संगरूर के लिए 94.50 लाख, कपूरथला के लिए 6 लाख,पटियाला 15 लाख,जालंधर 24 लाख, होशियारपुर 23.02 लाख, रोपड़-नवांशहर 17 लाख, लुधियाना 16 लाख, खन्ना 24.5 लाख, बठिंडा 4.75 लाख, मोहाली-राजपुरा 24.05 लाख गुरदासपुर-पठानकोट में 10.05 लाख रुपये शामिल है।
पंजाब वक्फ बोर्ड ने पहली बार विकास कार्यों के लिए इतनी बड़ी रकम जारी की है। इससे पहले भी मौजूदा प्रशासन के नेतृत्व में 2.42 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की जा चुकी है।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान