April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सीबीसी द्वारा अग्निपथ योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share news

सेना के अधिकारियों ने युवाओं को अग्निवीर और अधिकारी के रूप में सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया

जालंधर ब्रीज: अग्निपथ योजना के बारे में युवा और महत्वाकांक्षी पीढ़ी को जागरूक करने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) द्वारा आज यहां कैंब्रिज स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना और जिला प्रशासन, मोगा के समन्वय से किया गया। स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक से संबंधित सैकड़ों विद्यार्थी इस योजना के बारे में जानकारी संग्रहित करने के लिए ऑन-लाइन माध्यम से जुड़े और बताया गया कि कौन और कैसे सेना, नौसेना और वायु सेना सहित तीनों अंगों में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में शामिल हो सकता है। शैक्षणिक संस्थानों को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, मोगा की मदद से जोड़ा गया था।

एडीसी अनिता दर्शी ने इस जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन में विशेष पहल की।

भारतीय सेना के कैप्टन केविन मैथ्यू और कैप्टन सुशोभन त्यागी ने उपस्थित विद्यार्थियों व अन्य से चर्चा की तथा उन्हें विस्तार से अग्निपथ के साथ-साथ एनडीए, टीईएस, आईएमए और ओटीए के माध्यम से अधिकारी ग्रेड में प्रवेश के बारे में जानकारी दी । उन्होंने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

सीबीसी के फील्ड प्रचार अधिकारी राजेश बाली ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते हम सभी अपने सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान रखते हैं जिनकी वजह से हम शांति से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना एक ऐसी संस्था है जो युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें राष्ट्र के लिए कार्य करने हेतु प्रशिक्षण देती है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री की ‘पंच प्रण शपथ’ भी दिलाई गई।

कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल के चेयरमैन दविंदर पाल सिंह ने जिले के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए भारतीय सेना के जवानों और जिला प्रशासन की की ओर से करवाए गए इस जागरूकता कार्यक्रम हेतु उनका धन्यवाद किया ।


Share news

You may have missed