February 17, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पारंपरिक त्योहार देते हैं विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश : कोमल मित्तल

Share news

जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिला रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय में तीज त्यौहार मनाया गया। समारोह की शुरुआत डिप्टी कमिश्नर ने केक काटकर की। इस अवसर पर  रेड क्रॉस में प्रशिक्षण ले रही लगभग 200 युवतियों के अलावा शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से रंग जमाया तथा गिद्दा का आयोजन किया गया।

डिप्टी कमिश्नर ने सभी को तीज की बधाई दी और छात्राओं के साथ मिलकर गिद्दा भी डाला। उन्होंने कहा कि हमारे पारंपरिक त्योहार हमें अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देते हैं, जिससे हमारी संस्कृति दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार हमें आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मिल-बैठने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जहां जरूरतमंदों व दिव्यांगों की मदद के लिए कई सामाजिक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, वहीं विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र भी चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 200 लड़कियाँ रेडक्रॉस द्वारा संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण ले रही हैं। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मंगेश सूद, करियर काउंसलर रोजगार कार्यालय अदत्य राणा समेत अन्य हस्तियां मौजूद रहीं।


Share news