जालंधर ब्रीज: मोगा नगर परिषद में आम आदमी पार्टी(आप) के नए निर्वाचित मेयर बलजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें जीत की बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ मोगा के विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी धोंस मौजूद थे।
इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मोगा नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त फंड मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मोगा के युवाओं के लिए भी एक तोहफा दिया है। उन्होंने भरोसा दिया है कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में बनाए जाने वाले यूपीएससी ट्रेनिंग सेंटर का पहला केंद्र मोगा में बनाया जाएगा।
विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि हमारे मेयर बलजीत सिंह चन्नी बेहद साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों को राजनीति में आने का मौका देती है, इसलिए आज बलजीत सिंह मेयर बन पाए हैं। वहीं रिवाईती पार्टियों में पैसे वाले लोगों को तरजीह दी जाती है, इसलिए उनके ज्यादातर विधायक और सांसद अमीर घरों के होते हैं।

More Stories
एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, जालंधर में नवरात्रि उत्सव – डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन
एडवोकेट एन.के. वर्मा को तीसरी बार मिली भाजपा लीगल सेल पंजाब की जिम्मेदारी
रणजी ट्रॉफी: पहली पारी की बढ़त के आधार पर पंजाब को 3 अंक, इमानजोत चहेल बने मैन ऑफ द मैच