जालंधर ब्रीज: (पी आई बी) भारत सरकार द्वारा आजादी के महापर्व पर देश में शहीदों के सम्मान के लिए विशेष अभियान ‘मेरी माटी, मेरा देश’ शुरू किया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स , भारत सरकार के दिशा निर्देशों के तहत नेहरू युवा केंद्र शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में श्री कृष्णा यूथ क्लब द्वारा आज एस डी एस कालेज जाडला में पौधारोपण कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन भेंट किए।
नेहरू युवा केंद्र की जिला यूथ अफसर वंदना लौ ने बताया कि देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशव्यापी अभियान “मेरी माटी मेरा देश” अभियान शुरू किया गया है। जिसमें आजादी के महापर्व के अवसर पर देश के सभी गांवों में 75-75 पौधे लगाए जा रहे है। इसी के साथ युवाओं को अमृत काल के पंच प्रण की शपथ दिलाई जा रही है ।
क्लब के प्रधान अंकुश निझावन ने बताया कि आज सरकारी कालेज जाडला के छात्रों और स्टाफ के साथ कालेज परिसर में पौधे लगाए गए और वीर वीरांगनाओं को श्रद्धासुमन भेंट किए गए।उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा इसी अभियान के अंतर्गत अलग अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।उन्होंने इस मुहिम में सहयोग के लिए कालेज प्रिंसिपल सिम्मी जोहल और वाइस प्रिंसिपल प्रिया बावा का धन्यवाद किया।
इस मौके पर क्लब के सदस्य कुनाल पुरी , कुलजीत सिंह और कालेज स्टाफ और सदस्य उपस्थित रहे।बलजीत कौर, नेहा रानी, जसविंदर सिंह, सोनिया और हरिंदरजीत उपस्थित रहे।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया