जालंधर ब्रीज: सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारिटी, एसएएस नगर के निर्देशन में और दिलबाग सिंह जोहल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला कानूनी सेवा अथारिटी, होशियारपुर के नेतृत्व में अपराजिता जोशी, सीजेएम-सह-सचिव, जिला कानूनी सेवा अथारिटी, होशियारपुर नेचगरां गांव, जिला होशियारपुर का दौरा किया। इस मौके पर ग्रामीणों को नालसा योजना 2010 के तहत आपदा पीड़ितों को दी जाने वाली कानूनी सहायता की जानकारी दी गयी।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाया जायेगा। इस मौके पर दी जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई।उपरोक्त के अलावा, सेला खुर्द, गढ़शंकर में बाढ़ को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को उक्त नालसा योजना के बारे में जानकारी दी गई और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और बाढ़ पीड़ितों को खाने-पीने के लिए राशन उपलब्ध कराया गया और इसके साथ ही ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल, माहिलपुर का दौरा किया गया।
भ्रमण के दौरान बच्चों को नालसा योजना 2015 के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर 9 सितम्बर 2023 को जिला स्तर एवं उप मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।

More Stories
कैबिनेट मंत्री, मेयर और डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर में ‘क्लीन पंजाब’ सफाई अभियान की शुरुआत की
इंस्पेक्टर जनरल पुलिस राजपाल सिंह संधू ने सेवानिवृत्त होने पर परेड से ली सलामी
रक्षाबंधन के त्योहार ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाया; स्वास्थ्य लाभ और उम्मीद के संदेश को किया और मजबूत