June 18, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह पहुँचे नगर निगम, अलग-अलग कार्यों की समीक्षा की

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने शनिवार को नगर निगम में पहुँचकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक दौरान अलग- अलग कामों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शहर में सफ़ाई व्यवस्था, पानी की निर्विघ्न निकासी, सड़कों के आस- आस सफ़ाई और कूड़े की समय पर लिफ्टिंग को हर हालत में यकीनी बनाया जाए।

नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलिश सहित अलग- अलग अधिकारियों के साथ उनके काम के बारे में बातचीत करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि निगम की तरफ से लोगों को दी जाने वाली सेवाएं कम समय में पारदर्शी ढंग से उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम दौरान शहर में ज़रुरी प्रबंध कर पानी की निर्विघ्न निकासी का विशेष ध्यान रखा जाए,जिससे लोगों को किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से भ्रष्टाचार ख़िलाफ़ लागू की ‘ ज़ीरो टालरैंस’ की नीति को पूरी तरह लागू की जाए और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की तरफ से शहर में किए जा रहे विकास कामों संबंधी जानकारी हासिल करते अधिकारियों को कहा कि उनकी निगरानी में हो रहे कामों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह निगम की अलग- अलग ब्रांचों की कारगुज़ारी का जायज़ा लेते रहेंगे जिससे पूरी प्रक्रिया को और बढिया ढंग से चलाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम के पास आने वाली लोगों की शिकायतों का भी जल्द से जल्द निपटारा यकीनी बनाया जाए।

निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने कैबिनेट मंत्री को नगर निगम की तरफ से किए जा रहे अलग- अलग विकास कामों और दी जा रही सेवाओं संबंधी विस्थारपूर्वक जानकारी मुहैया करवाई। इस मौके पर अन्य के इलावा अतिरिक्त कमिश्नर शिखा भक्त, निगम के निगरान इंजीनियर, कार्यकारी इंजीनियर, एम.टी.पी., ए.टी.पीज, एस.डी.ओज आदि भी मौजूद थे।


Share news