जालंधर ब्रीज: पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से खन्ना सर्कल में भी मस्जिदों के विकास कार्यों के लेकर फंड जारी किया जा रहा है। पिछले पांच महीनों में पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ सेे खन्ना सर्कल मे ंकरीब 27 लाख रुपए का डेवलपमेंट फंड जारी किया गया है और कब्रिस्तानों को रिजर्व करने के साथ-साथ नई मस्जिदें जिन्हें 6-6 हजार रुपए महीना सहायता राशि भी जारी की जा रही है।
एस्टेट अफसर मोहम्मद लियाकत ने बताया कि पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से एडमनिस्ट्रेटर एडीजीपी एमएफ फारुकी की अगुअाई में लगातातर बेहतर कार्य किया जा रहा है। खन्ना में मस्जिदों की डेवलपमेंट के कार्य मुकंमल किए जा रहे है और स्थानीय मुस्लिम समुदाय की तरफ से जो भी जायज डिमांड की जा रही है उसे पुरा किया जा रहा है।
खन्ना सर्कल में दर्जनों मस्जिदों की डेवलपमेंट के लिए 26 लाख से ज्यादा का फंड जारी किया गया है जिसके तहत मदीना मस्जिद अाजाद नगर खन्ना को 5 लाख, जामा मस्जिद समराला को 7.50 लाख, घुराला मस्जिद को 1 लाख रुपए, कामर्स मस्जिद को 50 हजार, मक्का मदीना मस्जिद को 1.50 लाख, मदीना मस्जिद को 1 लाख, मदीना मस्जिद गांव जर्ग को 1 लाख, नूरानी मस्जिद को 2 लाख, मदीना मस्जिद किला रोड़ को 2 लाख, मदीना मस्जिद को 1.50 लाख, मोहम्मदी मस्जिद 1.50 लाख, नुरानी जामा मस्जिद को 1 लाख, जामा मस्जिद खमाणो को 1.50 लाख रुपए की डेवलपमेंट ग्रांट जारी की गई है। इसके अलावा खन्ना सर्कल के तहत अाती उस्मानिया मस्जिद और मोहम्मदी मस्जिद को 6-6 हजार रुपए महीना की अार्थिक मदद भी शुरू की गई है।
एस्टेट अफसर मोहम्मद लियाकत ने बताया कि एडमनिस्ट्रेटर एमएफ फारुकी आईपीएस की अगुअाई में लगातार मस्जिदों और मदरसों सहित कब्रिस्तान के विकास कार्यों को लेकर ग्रांट जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब वक्फ बोर्ड की जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों पर कानूनी कारवाई भी होगी और जो भी अवैध तरीके से पंजाब वक्फ बोर्ड की जगह पर काबिज है वह कानूनी तरीके से उसकी लीज जरूर करवाए।
वहीं एडीजीपी एमएफ फारुकी आईपीएस ने बताया कि पंजाब वक्फ बोर्ड का रेवेन्यू बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सूबे में कब्रिस्तानों को रिजर्व करना, मस्जिदों की डेवलपमेंट और एजुकेशन सिस्टम सहित हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीनों को कानूनी तरीके से खाली करवाया जा रहा है।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार 2.0′; जालंधर देहाती पुलिस ने अवैध हथियारों समेत तीन को गिरफ्तार किया
पंजाब सरकार ने नौजवानों को नशों से दूर रखने के उद्देश्य से खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए पंजाब क्रिकेट लीग को दी मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंदन ग्रेवाल ने नगर निगम जालंधर कम्प्लैक्स में बाबा साहिब डा.भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा का किया उद्घाटन