जालंधर ब्रीज: द नोबेल स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया गया है | बच्चों को कैंप के दौरान किताबी पढाई से हटकर बहुत कुछ सीखने को मिला | इस कैंप में स्कूल के किंडरगार्टन से लेकर ग्यारहवीं कक्षा के छात्र हिस्सा ले रहें हैं |
इस कैंप में नोबेल स्कूल के अलावा अन्य स्कूलों के बच्चों भी शामिल हैं | बच्चों के लिए अपने अवकाश का सदुपयोग करने के लिए कई गतिविधियों की व्यवस्था की गई है , जो उनकी रूचियों के अनुकूल हैं |
कैंप में कुकिंग विदोउट फायर , स्पोकन इंग्लिश , वैदिक गणित , जुंबा डांस ,आर्ट एंड क्राफ्ट ,भंगड़ा आदि गतिविधियां करवाई जा रही हैं | इस कैंप के माध्यम से बच्चों ने अपनी अंदरूनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया | स्कूल के चेयरमैन प्रो. सी. एल. कोछड. और स्कूल के प्रिंसिपल संगीत कुमार ने इन सभी गतिविधियों की बहुत सराहना की और कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत सहायक सिद्ध होती हैं |

More Stories
महज 5 वर्ष की उम्र में 1455 पौधे लगाकर पेश की मिसाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित
ऑपरेशन प्रहार 3.0 शुरू डीआईजी जालंधर रेंज के नेतृत्व में ऑपरेशन; एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया
आईएसबी ने प्रोफेसर मदन पिल्लुतला को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए किया डीन नियुक्त