जालंधर ब्रीज: पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल के पेंशनरों की जायज़ माँगों पर हमदर्दी से विचार करेंगे और जल्द ही अलग-अलग मसलों का हल तलाशा जाएगा। आज यहाँ पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल के पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करने बाद में पंजाब के ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों की शिकायतों, मसलों और जायज़ माँगों का नियमों के अनुसार हल करने के लिए वचनबद्ध है।
ऊर्जा मंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर पेंशनरों के जायज़ मसले हल किए जाएंगे।
इस बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, डायरैक्टर प्रबंध पी.एस.पी.सी.एल रविन्दर सिंह सैनी, मैनेजर आई.आर. रणबीर सिंह के अलावा पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रधान अविनाश चंद्र शर्मा, जनरल सचिव धनवंत सिंह भ_ल, वरिष्ठ उप प्रधान शविन्दरपाल सिंह मोलेवाली के अलावा स्टेट कमेटी के मैंबर उपस्थित थे।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा