जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार ने मात्र एक वर्ष में ही प्रदेश में रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए हैं और हर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उचित प्रयास किया है। वे गांव रामगढ़ की पंचायत को गांव के कम्यूनिटी हाल के लिए 15 लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर पंजाब सरकार गंभीर है, जिसके लिए सरकार द्वारा गांवों में मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।
कैबिनेट मंत्री ने गांव वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जहां विकास के पक्ष से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योग्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ‘सरकारी तुहाडे द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से गांवों में शिकायत निवारण कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि मौके पर ही जहां लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा सके वहीं संबंधित योग्य व्यक्तियों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होंने लोगों ने इन कैंपों का पूरा लाभ लेने की अपील भी की। इस मौके पर गांव की सरपंच बीना कुमारी के अलावा समूह पंचायत सदस्य व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा