जालंधर ब्रीज: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) नेतृत्व ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर आप की अनियमितताओं को उजागर करने वाली हर एक आवाज का गला घोंटने के लिए सोमवार को सर्वसम्मति से कड़े शब्दों में निंदा की।
पंजाब कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए आज दिल्ली में एक बैठक की। बैठक में पंजाब के नेताओं ने पंजाब में आप की बढ़ती क्रूरता पर गंभीर चिंता व्यक्त की, खासकर उन लोगों के खिलाफ जो आप के अनैतिक शासन का पुरजोर विरोध करते हैं।
इस अवसर पर पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब की आप सरकार रचनात्मक आलोचना और असंतोष को दबाने के लिए स्वतंत्र मीडिया घरानों पर अत्याचार कर रही है और उन्हें डरा रही है। हाल ही में पंजाब के प्रमुख स्थानीय पंजाबी अखबार अजीत अख़बार के मैनेजिंग एडिटर बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस ब्यूरो ने तलब किया था। यह आप सरकार के कड़े रुख का सटीक उदाहरण है।
कांग्रेस नेताओं ने पंजाब के सभी राजनीतिक दलों और गैर-राजनीतिक संगठनों का आह्वान किया कि वे बरजिंदर सिंह हमदर्द के साथ एकजुटता दिखाने और पंजाब के लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा करने के लिए 1 जून को दोपहर 1 बजे जालंधर में अजीत ग्रुप कार्यालय में एक साथ आएं।
बाजवा कहा कि पंजाब की आप सरकार के अत्याचारी रवैये का अंदाजा राज्य की कुछ ऐसी घटनाओं से लगाया जा सकता है, जिसमें उसने पुलिस और सतर्कता ब्यूरो सहित आधिकारिक संसाधनों का दुरुपयोग करव्यक्तियों और संस्थानों पर अंधाधुंध हमले किए। आप सरकार ने कांग्रेस विधायकों और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बार-बार फर्जी प्राथमिकी दर्ज की है। आप सरकार ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रहे स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सरपंचों और पंचों को भी नहीं बख्शा और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
उन्होंने कहा, ‘अगर आप को लगता है कि वह इस तरह के दबाव की रणनीति से पुनाब की विपक्षी पार्टी और मीडिया संस्थान को डरा सकती है, तो मैं कहूंगा कि आप नेता एक काल्पनिक दुनिया में रहते हैं. पंजाब योद्धाओं और साहसी लोगों की भूमि है। उसे समझना चाहिए कि पंजाबी को इस तरह के घटिया कामों से नहीं जीता जा सकता। बाजवा ने कहा कि हम आप की हर कठोर कार्रवाई का मुकाबला करेंगे।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा