जालंधर ब्रीज: मजीठा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी मजबूत हो रही है। सोमवार को चंडीगढ़ आप मुख्यालय में मजीठा विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानीय नेता आप में शामिल हो गए। सभी नेताओं को ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि पारंपरिक पार्टियों ने पंजाब को अब तक सिर्फ लूटा है। लेकिन अब आम आदमी पार्टी को मौका देने के बाद लोग ईमानदार मान के काम से पूरी तरह संतुष्ट हैं। यही वजह है कि पूरे पंजाब में लोग लगातार आप में शामिल हो रहे हैं।
अकाली-भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बरसट ने कहा कि सभी पारंपरिक पार्टियों ने अपने निजी हितों के लिए पंजाब को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यही वजह है कि पंजाबियों ने इन लोगों को नकार कर खुद को मौका दिया और भ्रष्ट लोगों को राजनीति से बेदखल कर दिया है।
उन्होंने मान सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब को फिर से रंगला बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रदेश के किसानों और युवाओं के समृद्ध भविष्य को लेकर सरकार गंभीर है। रोजगार का मामला हो या प्रदेश के संसाधनों को बचाने का, मान सरकार हर मोर्चे पर पंजाबियों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है।
इस मौके पर परमजीत सिंह(एमसी अध्यक्ष), सुखजिंदर सिंह बिट्टू, जोधा सिंह(वार्ड प्रभारी), कुलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह (पूर्व सरपंच), हरदेव सिंह (पूर्व सदस्य), हरजिंदर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उपरोक्त सभी का पार्टी में औपचारिक रूप से स्वागत करते हुए हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी में सभी नेताओं के सम्मान का हमेशा ख्याल रखा जाएगा। इस मौके गुरदेव सिंह लाखना पंजाब सचिव, गुरविंदर सिंह अध्यक्ष तरनतारन, जसप्रीत सिंह अध्यक्ष अमृतसर और रणजीत सिंह चीमा भी मौजूद रहे।

More Stories
मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू
श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: 4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग: तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान