जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इस लिए वे गांवों का दौरा कर वहां की समस्याएं व जरुरतों को जान रहे हैं ताकि समय पर इनका समाधान किया जा सके। वे गांव चक्क साधु व उपरलियां खडक़ां में करीब 30 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस विकास राशी में से गांव चक्क साधु में करीब 19 लाख रुपए व गांव उपरलियां खडक़ां में करीब 11 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव चक्क साधु में पीने वाले पानी के लिए 3.88 लाख, कम्यूनिटी हाल की मरम्मत के लिए 1 लाख, जिम की ईमारत की रिपेयर व जरुरी सामान के लिए 2.50 लाख, गलियों व नालियों पर 6.20 लाख व गंदे पानी के निकास पर 5.41 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी तरह गांव उपरलियां खडक़ां में पानी वाले पानी पर 1.08 लाख, खेल ग्राउंड के लिए 8 लाख और गंदे पानी के निकास के लिए 1.58 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश के गांवों की नुहार बदलना मुख्य मंत्री भगवंत मान की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक हैं, जिसके लिए पूरे प्रदेश में भर में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर सरपंच चक्क साधु हरजिंदर, राज कुमार, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, हरजिंदर पाल, नीलम कुमारी, एडवोकेट अमरजोत सैनी, गांव उपरलियां खडक़ां की सरपंच राजरानी, पंच सुखवंत सिंह, हरविंदर कौर, ओंकार सिंह, जसपाल सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
महज 5 वर्ष की उम्र में 1455 पौधे लगाकर पेश की मिसाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित
ऑपरेशन प्रहार 3.0 शुरू डीआईजी जालंधर रेंज के नेतृत्व में ऑपरेशन; एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया
आईएसबी ने प्रोफेसर मदन पिल्लुतला को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए किया डीन नियुक्त