जालंधर ब्रीज: राजस्थान को पानी देने के मुद्दे का आम आदमी पार्टी पंजाब ने खंडन किया है। ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि सुखबीर बादल राजस्थान को पानी देने के मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार राजस्थान को एक बूंद भी ज्यादा पानी नहीं देने जा रही है।
बुधवार को एक वीडियो जारी कर कंग ने सुखबीर बादल पर पलटवार किया और कहा कि सुखबीर बादल मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए जानबूझकर झूठ फैला रहे हैं। लेकिन अब पंजाब के लोग उनकी झूठी बातों से गुमराह नहीं होने वाले हैं।
कंग ने कहा कि पंजाब में पहले से ही पानी की काफी कमी है, इसलिए दूसरे राज्यों को ज्यादा पानी देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि पिछले 60-70 सालों से जितना पानी राजस्थान को जा रहा है उससे ज्यादा पानी देने की कभी भी कोई बात नहीं हुई हैं। उससे एक बूंद भी ज्यादा पानी राजस्थान को नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा विपक्ष मान सरकार पर पंजाब का पानी दूसरे राज्यों को देने का आरोप लगा रहा है जबकि हकीकत यह है कि मान सरकार पंजाब का पानी बचाने और किसानों व कृषि की स्थिति सुधारने के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है। जिन जगहों पर सालों से नहर का पानी नहीं पहुंच पाया है, मान सरकार वहां भी नहरी पानी पहुंचाने के लिए काम कर रही है, ताकि ग्राउंड वाटर का इस्तेमाल कृषि के कामों में न हो। कई जगहों पर नहरी पानी पहुंच भी चुका है। ये बातें विरोधी पार्टियों से पच नहीं रही है, इसीलिए कई विरोधी नेता साजिश के तहत मान सरकार को बदनाम करने के वास्ते झूठ बोल रहे हैं।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा